फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: जीआईसी में कॅरिअर गाइडेंस कार्यशाला

Sun, 15 Feb 2026 11:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। शहर के पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज में रविवार को पंख कैरियर गाइडेंस बेस्ट प्रैक्टिसेज कार्यशाला का आयोजन किया गया। 29 राजकीय माध्यमिक विद्यालयों से आए प्रधानाचार्य व कॅरिअर गाइडेंस के नोडल शिक्षकों ने अपने विद्यालय में कॅरिअर गाइडेंस क्लब, कॅरिअर गाइडेंस, कॅरिअर हब, कॅरिअर मेला, अभिभावक सम्मेलन, कॅरिअर डायरी व कॅरिअर गाइडेंस के बेस्ट प्रैक्टिसेज का पीपीटी के माध्यम से प्रदर्शन किया। इसमें राजकीय हाईस्कूल कनकपुर शिकवा प्रथम, पीएमश्री केश कुमारी राजकीय बालिका इंटर कॉलेज द्वितीय व राजकीय हाईस्कूल जजरही, राजकीय हाईस्कूल जुडूपुर, राजकीय हाईस्कूल सरैया भरथी को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ।
विज्ञापन

कार्यशाला का संचालन नोडल शैलेंद्र चतुर्वेदी व सह नोडल डॉ. संगीता गुप्ता ने किया। समग्र शिक्षा (माध्यमिक) के जिला समन्वयक अखिलेश पांडेय ने आए हुए सभी प्रधानाचार्य और नोडल शिक्षकों का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मौके पर राजकीय हाईस्कूल जजरही के प्रधानाचार्य सूर्यभान, राजकीय हाईस्कूल इसौली के प्रधानाचार्य संजय मिश्रा, राजकीय हाईस्कूल कनकपुर शिकवा की प्रधानाचार्य चारुल गुप्ता, राजकीय हाईस्कूल सरैया भरथी की प्रधानाचार्य डॉ. संगीता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें