फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: गर्मी की छुट्टियों में लगेंगे कॅरिअर काउंसिलिंग शिविर

Tue, 31 Mar 2026 11:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। वार्षिक परीक्षा के बाद गर्मी की छुट्टी में कॅरिअर काउंसिलिंग के जरिये युवाओं को भविष्य के विकल्प बताए जाएंगे। सही राह दिखाने के साथ ही विशेषज्ञों की सलाह युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने में अपनी भूमिका निभाएगी। इन आयोजन के लिए डीआईओएस कार्यालय में सूची तैयार की जा रही है।
विज्ञापन

माध्यमिक की परीक्षाएं समाप्त होने के बाद गर्मी की छुट्टी शुरू हो जाएगी। इसे देखते हुए माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से कॅरिअर काउंसलिंग के शिविरों का आयोजन करने निर्देश जारी किए गए हैं। इसके लिए कॅरियर काउंसलिंग की तैयारियां शुरू हो गई हैं।
आयोजन के लिए राजकीय स्कूलों का चयन किया गया है। यहां पर पड़ोस के स्कूलों के विद्यार्थियों को बुलाया जाएगा। इन शिविरों में विशेषज्ञ छात्र-छात्राओं से संवाद करेंगे। आगे की पढ़ाई से लेकर भविष्य की चुनौतियों से रूबरू कराया जाएगा। साथ ही प्रतियोगी परीक्षाओं से लेकर नौकरी व व्यवसाय के तौर तरीके समझाए जाएंगे।
विज्ञापन

डीआईओएस सूर्य प्रकाश सिंह ने बताया कि राजकीय स्कूलों में कॅरिअर काउंसिलिंग के शिविर आयोजित किए जाएंगे। इसके लिए तैयारी की जा रही हैं। जल्द ही शिविर शुरू होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें