शंभूगंज रेलवे क्रॉसिंग पर खड़ा पार्सल वाहक यान। स्रोत-ग्रामीण
भदैंया। लखनऊ-वाराणसी रेलखंड पर भदैंया रेलवे स्टेशन के शंभूगंज रेलवे क्रॉसिंग पर बुधवार दोपहर लखनऊ जा रही पार्सल वाहक यान से टकराकर एक वनरोज की मौत हो गई। उसका शव पार्सल वाहक यान के इंजन में फंस गया। रेलवे कर्मियों के प्रयास से शव को इंजन से दूर किया गया।
आधे घंटे बाद पार्सल वाहक यान को रवाना किया गया। शंभूगंज क्रॉसिंग बंद होने से दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई। पार्सल वाहक यान के चालक ने दुर्घटना की जानकारी रेलवे कंट्रोल रूम को दी। केबिन मैन रामसेवक विश्वकर्मा ने बताया कि बगल गांव से दो लोगों बुलाकर वनरोज के शव को काटकर इंजन से अलग किया गया। करीब आधे घंटे का समय लग गया। स्टेशन मास्टर भदैंया रणविजय सिंह ने बताया कि ट्रैक क्लीयर होने के बाद पार्सल वाहक यान को भेजा गया। (संवाद)