फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामूली कहासुनी में कार सवार लोगों ने युवक को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
भदैंया (सुल्तानपुर)। अभियाकलां गांव में शनिवार की शाम मामूली बात को लेकर दो पक्ष भिड़ गए। इस दौरान कार सवार लोगों ने एक युवक की पिटाई कर दी।
विज्ञापन

इस घटना में घायल युवक को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां से चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। दोनों पक्षों ने थाने में एक दूसरे के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के ग्राम बेलामोहन निवासी सेवानिवृत्त दरोगा दुर्गा प्रसाद सिंह की पुत्री की शनिवार की देर शाम तबीयत खराब होने पर परिवारीजन उसे कार से लेकर अस्पताल जा रहे थे।
विज्ञापन

आरोप है कि अभियाकलां टोड़रपुर मोड़ पर गांव के ही रवीश तिवारी बाइक से खड़े थे। हॉर्न बजाने के बाद भी रवीश सड़क से नहीं हटे। इसे लेकर कार सवार लोगों का रवीश से कहासुनी होने लगी।
इस बीच विवाद बढ़ गया तो कार सवार लोगों ने रवीश को पीट दिया। रवीश का आरोप है कि वह बच्चों का दूध लेकर घर लौट रहा था कि रास्ते में कार सवार राघवेंद्र सिंह आदि वहां पहुंचे और गाली देते हुए उसकी पिटाई कर दी।
विज्ञापन

परिवारीजनों ने रवीश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। इस बाबत एसओ देवेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों ने तहरीर दी है। जांच के बाद केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें