फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: कार की टक्कर से टूटा खंभा 20 गांवों की बिजली ठप

Mon, 09 Jun 2025 12:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
भदैंया (सुलतानपुर)। दोमुहां-सुल्तानपुर मार्ग पर अयोध्या जा रही कार बेकाबू होकर झलियावां गांव में सड़क किनारे लगे एचटी लाइन के खंभे से टकरा गई। खंभा टूटने से शनिवार रात 12:00 बजे से पखरौली, रामपुर, फतेपुर, छतौना, झलियावां, हरीरामपुर, मिश्रौली, धरौली सहित 20 गांवों में बिजली आपूर्ति नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

बिजली न आने से निजी नलकूप ठप रहे। धान की नर्सरी की सिंचाई प्रभावित हुई।
रविवार सुबह 7:00 बजे लाइनमैन स्थानीय लोगों की मदद से खंभा लगाकर बिजली आपूर्ति शुरू करने जुटे रहे। अवर अभियंता लोलेपुर आनंद जायसवाल ने बताया कि खंभा टूटा था, सही कर लाइन जल्द चालू कराई जाएगी।
पकड़ी उपकेंद्र के बालमपुर फीडर के शिवपुर गांव में 11 हजार हाईटेंशन तार पर पेड़ गिरने से शनिवार रात 10:00 बजे से बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है।
स्थानीय लोगों ने रात में सूचना लाइनमैन को दी, तो उपकेंद्र से लाइन काटी गई। जिससे 10 गांवों की आपूर्ति बाधित है। रविवार सुबह लाइनमैन पेड़ काटकर तार ठीक करने में जुट गए। जेई प्रकाश यादव ने बताया कि लाइनमैन आपूर्ति बहाल करने में लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें