फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: पेड़ से टकराई कार, मां-बेटा गंभीर

Sat, 17 May 2025 12:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
मोतिगरपुर के पारसपट्टी गांव के पास पेड़ से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त कार।
विज्ञापन
मोतिगरपुर (सुल्तानपुर)। मलवा गांव निवासी वीरेश सिंह अपने नौ माह के पुत्र वेदांश सिंह का मुंडन संस्कार कराने विंध्याचल धाम कार से गए थे। शुक्रवार को वीरेश, उनकी पत्नी गोल्डी सिंह (30), बबीता सिंह (29), रीता सिंह (28), अनय सिंह (5) व गांव के ही शिवराज सिंह (28) कार से घर लौट रहे थे। कार शिवराज चला रहे थे। दोपहर बाद उनकी कार पारसपट्टी गांव के पास पेड़ से टकरा गई। घायलों को सीएचसी मोतिगरपुर पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने वेदांश व उसकी मां गोल्डी सिंह को मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर रेफर कर दिया। अन्य घायलों का इलाज सीएचसी मोतिगरपुर में किया गया। (संवाद)
विज्ञापन


कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर

गोसाईगंज (सुल्तानपुर)। जयसिंहपुर के शुक्ल बिजौली निवासी चंद्रप्रकाश मौर्य (35) शुक्रवार सुबह बाइक से सुल्तानपुर जा रहे थे। माधवपुर छतौना गांव के पास उनकी बाइक कार से टकरा गई। दुर्घटना में चंद्र प्रकाश गंभीर रूप से घायल हो गए। पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष हरिशंकर वर्मा ने परिवारीजनों को दुर्घटना की जानकारी दी। चंद्र प्रकाश को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।(संवाद)
डिवाइडर से टकराई कार, बचे सवार
बंधुआकला (सुल्तानपुर)। लखनऊ निवासी राजेश सिंह शुक्रवार दोपहर लखनऊ-वाराणसी राजमार्ग से प्रतापगढ़ जाने के लिए परिवार के साथ निकले थे। कार राजेश सिंह चला रहे थे। वह सुल्तानपुर से होकर प्रतापगढ़ जाने वाले थे।
विज्ञापन

रास्ते में बंधुआकला कस्बे में राजेश को झपकी आ गई, जिससे उनकी कार डिवाइडर से टकरा गई। एयर बैग खुलने से कार सवार राजेश व उनके परिवार के लोग बच गए। पुलिस ने कार को सड़क के किनारे सुरक्षित स्थान पर खड़ा करवाया है। सभी लोग दूसरे वाहन से गंतव्य को रवाना हुए। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें