फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर आग का गोला बनी बीएमडब्ल्यू कार

विज्ञापन
हाईवे पर कार में लगी आग। - फोटो : SULTANPUR
विज्ञापन
सुल्तानपुर। लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर शनिवार की रात एक बीएमडब्ल्यू कार में चलते समय अचानक आग लग गई। कार चालक ने वाहन से कूदकर किसी तरह से जान बचाई। स्थानीय लोगों ने हाईवे के दोनों किनारों पर बैरिकेडिंग कर यातायात रोकते हुए दमकल केंद्र को सूचना दी। मौके पर पहुंचे दमलक कर्मियों ने जब तक आग पर काबू पाया कार पूरी तरह से जल चुकी थी।
विज्ञापन

यह हादसा शहर के नजदीक दादूपुर के पास हुआ। वाराणसी निवासी देवेंद्र जायसवाल की बीएमडब्ल्यू कार की सर्विसिंग कराने के लिए चालक मोहम्मद इमरान शनिवार को वाराणसी से लखनऊ गया था। सर्विसिंग कराकर चालक रात में ही घर लौट रहा था। कार दादूपुर के पास स्थित पुलिस ट्रेनिंग सेंटर के पास पहुंची थी कि अचानक उसमें से धुआं उठने लगा। चालक जब तक कुछ समझ पाता कार में आग फैल गई। चालक इमरान चलती कार से ही कूदकर किसी तरह से अपनी जान बचाई। देखते ही देखते कार आग का गोला बन गई।
स्थानीय लोगों ने हाईवे के दोनों किनारों पर बैरिकेडिंग लगाकर यातायात रुकवाने के साथ ही इसकी सूचना फायर विभाग को दी। कुछ ही देर में पहुंचे दमकल कर्मियों ने किसी तरह से आग पर काबू पाया। कार चालक मोहम्मद इमरान ने बताया कि लखनऊ में कार की सर्विसिंग कराकर वह वापस वाराणसी लौट रहा था। अचानक गाड़ी का इंजन लॉक होने लगा। कार को रोकने की कोशिश करने के दौरान आगे से धुंआ निकलने लगा और फिर आग लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें