फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद महेंद्र की याद में कैंडल मार्च

Fri, 12 Aug 2016 10:27 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
शहीद को याद किया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शहीद महेंद्र यादव की याद में शुक्रवार को शहर वासियों ने कैंडल मार्च निकाला। लोगों ने शहीद महेंद्र यादव जिंदाबाद के नारे लगाए। देश की सुरक्षा में अपने प्राणों की आहुति देने वाले कादीपुर विकास क्षेत्र के मलिकपुर नोनरा गांव निवासी शहीद महेंद्र यादव के सम्मान में शुक्रवार को सभासद अंकुर पाठक के नेतृत्व में शहर में कैंडल मार्च निकाला गया।
विज्ञापन


कैंडल मार्च में शामिल लोगों ने महेंद्र यादव जिंदाबाद, जब तक सूरज चांद रहेगा, महेंद्र तेरा नाम रहेगा जैसे गगनभेदी नारे लगाए। कैंडल मार्च शहर के प्रमुख मार्गों से होता हुआ आजाद पार्क पहुंचा। आजाद पार्क में शहीद महेंद्र यादव को श्रद्धांजलि दी गई।  
विज्ञापन


इस मौके पर सभासद संजय कप्तान, सच्चिदानंद पाठक, आशीष मिश्रा, बंटू तिवारी, अरविंद पांडेय, ऋषभ, दीपक, भोले, रफीक समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें