फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्षमता से दोगुना आवंटित कर दिए गए परीक्षार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। आगामी 22 दिसंबर को आयोजित होने वाली उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपी टीईटी-2019) में केंद्र निर्धारित करते समय जिले के एक इंटर कॉलेज को क्षमता से दोगुना परीक्षार्थी आवंटित कर दिए गए।
विज्ञापन

मामले का पता चलने पर कॉलेज प्रबंधन एवं डीआईओएस कार्यालय कर्मियों के हाथ-पांव फूल गए। तत्काल परीक्षा नियामक प्राधिकारी को इस बारे में अवगत कराते हुए क्षमता से अधिक आवंटित छात्रों को नया केंद्र निर्धारित कर आवंटन करने की गुजारिश की गई है।
उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा में प्राथमिक स्तर पर 14,326 व उच्च प्राथमिक स्तर पर 6,283 परीक्षार्थियों ने आवेदन किया है। इसके लिए जिले के 23 विद्यालयों को केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन

पांच राजकीय इंटर कॉलेज, चार सहायता प्राप्त महाविद्यालय व 14 सहायता प्राप्त इंटर कॉलेजों को परीक्षा केंद्र निर्धारित किया गया है। कादीपुर स्थित नेशनल इंटर कॉलेज में परीक्षार्थियों की धारण क्षमता 500 है।
इतने ही परीक्षार्थियों का केंद्र बनाने के लिए प्रस्ताव जिला विद्यालय निरीक्षक की ओर से सचिव, परीक्षा नियामक प्राधिकारी प्रयागराज कार्यालय को भेजा गया था। पीएनपी की ओर से जब सूची भेजी गई तो उसमें नेशनल इंटर कॉलेज कादीपुर को 1000 परीक्षार्थी आवंटित कर दिए गए थे।
इस इंटर कॉलेज में 1000 परीक्षार्थियों के परीक्षा में शामिल कराने के लिए न सीसीटीवी युक्त कमरों की संख्या उपलब्ध है और न ही फर्नीचर। धारण क्षमता से अधिक परीक्षार्थी आवंटित हो जाने पर प्रधानाचार्य ने परीक्षा कराने से हाथ खड़े कर दिए।
तत्काल डीआईओएस कार्यालय कर्मियों ने परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय से संपर्क किया और प्रस्तावित परीक्षा केंद्रों में से छूटे हुए विद्यालय को केंद्र बनाकर परीक्षार्थी आवंटित करने की गुजारिश की।
उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए ओएमआर शीट एवं प्रश्नपत्र कोषागार के डबल लॉक में सुरक्षित रखी जाएगी। जिलाधिकारी सी. इंदुमती ने लंभुआ एसडीएम विधेश कुमार को नोडल अधिकारी नामित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें