फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: प्रपत्र भरवाने के लिए शहर के हर बूथों पर शिविर शुरू

Mon, 24 Nov 2025 11:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। विधानसभा के विशेष गहन मतदाता पुनरीक्षण अभियान में तेजी लाने के लिए शहर के प्रत्येक बूथों पर शिविर आयोजित करने की शुरुआत की गई है। शिविर का प्रचार करके मतदाताओं के गणना प्रपत्र भरवाए जा रहे हैं। बीएलओ घर-घर जाकर गणना प्रपत्र भरवा रहे हैं।
विज्ञापन

शहर में सभी मतदाताओं का गणना प्रपत्र चार दिसंबर के पहले भर कर जमा कराने के लिए अपर जिलाधिकारी प्रशासन व उप जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव शुक्ल के निर्देश पर उपजिलाधिकारी सदर ने प्रत्येक बूथों पर रविवार से शिविर आयोजित करना शुरू किया गया है। सोमवार को लगे शिविरों का राजनीतिक दलों के एजेंटों, बूथ लेवल अधिकारियों व अन्य के जरिए प्रचार प्रसार कराया गया।
इससे मतदाताओं की संख्या बूथों पर जुटने लगी है। रामलीला मैदान के संत तुलसीदास जूनियर विद्यालय, जीजीआईसी, जीआईसी समेत अन्य बूथों पर लगे शिविर का उपजिलाधिकारी सदर विपिन द्विवेदी ने निरीक्षण किया। बताया कि पहली पाली में शिविर पर आने वाले मतदाताओं का गणना प्रपत्र बीएलओ भर रहे हैं। दूसरी पाली में बीएलओ घर-घर जाकर प्रपत्र भर रहे हैं। सोमवार को करीब 10 हजार गणना प्रपत्र भरे गए। इसी तरह चार दिसंबर तक गणना प्रपत्र भरने का अभियान बूथों पर चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें