फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: एक जगह से नाम कटवाने पर दूसरे गांव में बन सकेंगे मतदाता

Fri, 22 Aug 2025 11:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। पंचायत की मतदाता सूची के सर्वे के दौरान एक जगह से नाम कटवाने पर दूसरी ग्राम पंचायत के मतदाता बन सकेंगे, लेकिन शर्त यह है कि वहां संबंधित व्यक्ति को रहते कुछ समय हो गया हो। इसके साथ ही उसके निवास का कुछ प्रमाण भी हो।
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए मतदाता सूची सर्वे शुरू हो गया है। जिले में 1223 बीएलओ को घर-घर सर्वे के लिए लगाया गया है। निर्वाचन कार्यालय के मुताबिक, सर्वे के तहत सूची में संशोधन, विलोपन व नए मतदाता बनाने का काम चल रहा है। कार्यालय के प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि सर्वे में एक ग्राम पंचायत से नाम कटवाने पर दूसरी ग्राम पंचायत का मतदाता बना जा सकता है। शर्त यह है कि संबंधित को पुराना गांव छोड़े कुछ समय बीत गया हो। नई ग्राम पंचायत में मतदाता बनने का कुछ प्रमाण भी देना होगा।
बताया कि बीएलओ के सर्वे और पर्यवेक्षक के सत्यापन में पुष्टि के बाद दूसरी ग्राम पंचायत का मतदाता बना जा सकता है। जनवरी में पंचायत मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन होगा। नई मतदाता सूची पर पंचायत के चुनाव कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें