फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: जीप से टकराया कंटेनर, युवक की मौत

Fri, 22 Aug 2025 11:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर धनपतगंज के पास दुर्घटनाग्रस्त जीप।
विज्ञापन
सुल्तानपुर। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर धनपतगंज के पास बृहस्पतिवार देररात खड़ी जीप में पीछे से एक कंटेनर टकरा गया। दुर्घटना में जीप के पास खड़े एक युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग मामूली रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद कंटेनर छोड़कर चालक भाग निकला।
विज्ञापन

अंबेडकरनगर के भीटी के बहोरीपुर निवासी योगेश प्रताप (27) का लखनऊ में इलाज चल रहा था। बृहस्पतिवार को वह अपने फूफा अशोक कुमार (60) के साथ जीप से लखनऊ गए थे। जीप भीटी के सबना तिवारीपुर निवासी रमेश कुमार (35) चला रहे थे। देर शाम लखनऊ से तीनों लोग पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के रास्ते घर जाने के लिए निकले थे। रास्ते में धनपतगंज के पास करीब 10 बजे जीप का अगला टायर पंक्चर हो गया। तीनों लोग स्टेपनी लगाने के लिए जीप से नीचे उतरे थे। तभी पीछे से जा रहे बेकाबू कंटेनर ने जीप को पीछे से टक्कर मार दिया। दुर्घटना में पास खड़े योगेश प्रताप की मौके पर मौत हो गई, जबकि अन्य दो लोगों को मामूली चोटें आईं।
दुर्घटना के बाद कंटेनर छोड़कर चालक भाग निकला। हादसे की जानकारी मिलते ही यूपीडा के सुरक्षा अधिकारी राम चरन वर्मा मौके पर पहुंचे। बताया कि एंबुलेंस बुलाकर घायलों का प्राथमिक इलाज कराया गया। दुर्घटनाग्रस्त जीप को कूरेभार टोल व कंटेनर को सुरक्षित स्थान पर रखवाकर यातायात बहाल कराया गया है। धनपतगंज थाने के प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार यादव ने बताया कि दुर्घटना की जानकारी मिली है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें