फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीएसटी के विरोध में सड़क पर उतरे व्यापारी

Fri, 20 Nov 2015 10:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जीएसटी के विरोध में व्यापारियों का आक्रोश फूट पड़ा। दर्जनों की संख्या में इकट्ठा हुए व्यापारियों ने अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के बैनर तले जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन एडीएम को सौंपा गया।
विज्ञापन



शुक्रवार को अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने धरना-प्रदर्शन किया। जुलूस निकालकर विरोध जाहिर किया गया। जुलूस का नेतृत्व करते हुए जिलाध्यक्ष रवींद्र त्रिपाठी ने कहा कि तिहरा जीएसटी व्यापारियों के ऊपर न थोपा जाए। वस्तु एवं सेवाकर में मौजूद प्रारूप को स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन ट्रेडिंग करने वाली कंपनियां ग्राहक को सीधे सामान बेचकर टैक्स की चोरी कर रही हैं।

 ऑनलाइन कारोबार पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई जानी चाहिए। व्यापारियों की समस्या को दरकिनार किया गया तो संघर्ष किया जाएगा। इस दौरान एडीएम को ज्ञापन सौंपा गया। प्रदर्शन करने वालों में अनूप कुमार श्रीवास्तव, सुजीत कुमार, अलीमुद्दीन, गिरधर गोपाल, शीतला अग्रहरि, सत्य नारायण मोदनवाल, दीपक कुमार मोदनवाल, रमेश अग्रहरि, मंसूर अहमद, शिव शंकर अग्रहरि, संजय कसौंधन, ठाकुर प्रसाद समेत कई व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें