सुल्तानपुर। जिले में चार दिन से लगातार हो रही बारिश का असर रोडवेज बस सेवाओं पर साफ दिखाई देने लगा है। खराब मौसम से रविवार को रोडवेज परिसर में सामान्य दिनों की अपेक्षा यात्रियों की आवाजाही कम रही।
बसों में सवारियां कम होने से कई बसें खाली सीटों के साथ रवाना हुईं। निजी टैक्सी स्टैंडों पर भी यात्रियों की संख्या में कमी दर्ज की गई। बारिश से लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से निकल रहे हैं। इसका सीधा असर बस और टैक्सी संचालन पर पड़ा है।
सुल्तानपुर से लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, प्रयागराज, आजमगढ़, शाहगंज और बस्ती सहित स्थानीय मार्गों पर चलने वाली कई बसों में अपेक्षाकृत कम यात्री मिले। स्टेशन इंचार्ज नान्हूराम सरोज ने बताया कि चार दिनों की बारिश के बीच प्रत्येक दिन 12 से 15 हजार लोगों ने सफर किया है। निजी टैक्सी संचालकों के मुताबिक, बारिश में लोग यात्रा टाल रहे हैं।