सुल्तानपुर। शहर से घर लौट रहे बाइक सवार युवक को तेज रफ्तार बस ने रौंद दिया। स्थानीय लोग उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
धम्मौर थाना क्षेत्र के गुंदापुर (पिकौरा) निवासी शिव बहादुर वर्मा (38) पुत्र रामफेर शनिवार की सुबह बाइक से सुल्तानपुर शहर गया था। दोपहर में वह घर लौट रहा था। रास्ते में सहाबागंज के पास तेज रफ्तार बस ने शिव बहादुर वर्मा को रौंद दिया।
स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को देते हुए उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक ने हेलमेट पहना था।