फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्निंग बस कांड : आश्रितों को मिले दो-दो लाख

Tue, 07 Jul 2015 10:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। 21 अप्रैल 2015 को अमेठी जिले के संसारीपुर में हुए बस हादसे में मृतक के परिवारीजनों को मंगलवार को दो-दो लाख व घायलों को 50-50 हजार की सहायता धनराशि चेक प्रदान किया गया। जिलाधिकारी अदिति सिंह ने सदर तहसील में परिवारीजनों को चेक प्रदान कर हर संभव मदद का भरोसा दिया।
विज्ञापन



फैजाबाद से इलाहाबाद जा रही रोडवेज डिपो की बस बीते 21 अप्रैल 2015 को रामगंज बाजार से कुछ दूर स्थित संसारीपुर गांव के निकट आग का गोला बन गई थी। घटना में जिले के दो लोगों की मौत हो गई थी जबकि दो अन्य आग की चपेट में आने से झुलस गए थे। मृतक के परिवारीजनों को सहायता धनराशि देने के लिए मुख्यमंत्री विवेकाधीन राहत कोष से दो-दो लाख के चेक जारी किए गए।

 मंगलवार को सदर तहसील में प्रशासन की तरफ से मृतक के परिवारीजन व घायलों को बुलाया गया था। जिलाधिकारी अदिति सिंह ने गोसाईंगंज थाने के मछरौली निवासी किरन पत्नी संतोष कुमार और शहर के नया नगर निवासी रसिका त्रिपाठी पत्नी अतुल त्रिपाठी को दो-दो लाख के सहायता चेक प्रदान किए। घटना में जख्मी हुए परिवारीजन अर्चना पत्नी कमलेश राय व उत्कर्ष पुत्र अर्चना को 50-50 हजार का चेक प्रदान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें