फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसएनएल दफ्तर के दूसरे तल पर लगी आग, मची अफरा तफरी

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। शहर के सुपर मार्केट के पास स्थित दूर संचार के कार्यालय में बुधवार की शाम अचानक आग लग गई। आग लगते ही बिल्डिंग में मौजूद कर्मचारी शोर मचाते हुए बाहर निकल गए।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही फायर कर्मी मौके पर पहुंच गए। फायर कर्मियों ने कड़ी मेहनत करते हुए पांच मिनट में बिल्डिंग के दूसरे तल पर लगी आग पर काबू पा लिया। दूर संचार के प्रबंधक की मानें तो ढाई दशक पूर्व कॉमर्शियल की ऐसी फाइलें जली हैं जिसे डिस्पोज करने के लिए रखा गया था।
कोतवाली नगर क्षेत्र के सुपर मार्केट के पास दूर संचार का दफ्तर मौजूद है। बुधवार की शाम अचानक दफ्तर के दूसरे तल पर आग लग गई।
आग की लपटें उठने पर कर्मचारी शोर मचाते हुए बाहर निकल गए और इसकी सूचना एफएसओ मनीराम को दी। दूर संचार दफ्तर में आग लगने की सूचना मिलते ही तत्काल एफएसओ के नेतृत्व में फायर कर्मी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

फायर कर्मियों ने पांच मिनट में ही आग पर काबू पा लिया। आग बुझने के बाद फायर कर्मियों ने भी राहत की सांस ली। दूर संचार प्रबंधक आरके श्रीवास्तव ने बताया कि दफ्तर में जिस स्थान पर आग लगी ठीक उसके बगल में ट्रांसमिशन रूम, बीएससी व मोबाइल सेटअप लगा है।
यदि आग फैल जाती तो करोड़ों रुपये का नुकसान हो जाता। फायर कर्मियों ने पांच मिनट में आग पर काबू पाकर करोड़ों का नुकसान होने से बचा लिया। आग शॉर्ट सर्किट से लगी थी।
विज्ञापन

प्रबंधक ने बताया कि जो फाइलें जली हैं उसे डिस्पोज करने के लिए रखा गया था। वह फाइलें 1990 की थीं। उसे डिस्पोज करने का आदेश दिया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें