बीएसएनएल इंप्लाइज यूनियन के बैनर तले निगम के अफसरों व कर्मचारियों ने अपनी चार सूत्री मांगों के समर्थन में हड़ताल कर प्रदर्शन किया। कार्य बहिष्कार कर सभी अधिकारी-कर्मचारी धरने पर बैठे रहे।
बीएसएनएल इंप्लाइज यूनियन के केंद्रीय आह्वान पर गुरुवार को बीएसएनएल इंप्लाइज यूनियन के बैनर तले बीएसएनएल कर्मी अपनी मांगों के समर्थन में कार्य बहिष्कार कर एक दिवसीय हड़ताल पर रहे। स्थानीय दूर संचार केेंद्र पर एसडीओ अजय कुशवाहा के नेतृत्व में बीएसएनएल कर्मियों ने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों की मांगों में एक जनवरी 2017 से वेतन व पेंशन पुनरीक्षण करने, बीएसएनएल के सीधे भर्ती कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति लाभ, बीएसएनएल में ट्रेड यूनियन गतिविधि पर लगे प्रतिबंध को वापस लेने की मांगें शामिल हैं।
एसडीओ ने बताया कि यदि जल्द मांगें न मानीं गईं तो बीएसएनएल कर्मियों को बड़े आंदोलन के लिए मजबूर होना पड़ेगा। इस दौरान शाखा अध्यक्ष महात्मा प्रसाद पांडेय, सचिव स्वामी नाथ यादव, रामराज मिश्र, गया प्रसाद, छोटेलाल, मसूद, सुरेंद्र, हरिश्चंद्र, राम मिलन, इमरान, प्रेमचंद मौजूद रहे।