फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसएनएल केबल कटी, एक हजार उपभोक्ता परेशान

Thu, 22 Sep 2016 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
bsnl
विज्ञापन
कुड़वार नाका के पास फ्लाईओवर निर्माण कार्य के दौरान दो दिन पहले खोदाई से बीएसएनएल की अंडरग्राउंड केबल क्षतिग्रस्त हो गई। केबल कटने से निरालानगर व करौंदिया की इंटरनेट व ब्रॉडबैंड सेवाएं ठप हो गई हैं। लैंडलाइन फोन भी शोपीस बन गए हैं। करीब एक हजार उपभोक्ता परेशानी झेल रहे हैं।
विज्ञापन


शहर के कुड़वार नाका के पास फ्लाईओवर का निर्माण कार्य चल रहा है। निर्माण स्थल पर ब्रिज के पिलर आदि के कार्य के चलते सड़क की पटरियों के आसपास खोदाई की जा रही है। बीते मंगलवार को बीएसएनएल की भूमिगत केबल क्षतिग्रस्त हो गई।

केबल के क्षतिग्रस्त होने से निरालानगर, करौंदिया समेत अन्य स्थानों पर इंटरनेट व ब्रॉडबैंड सेवा पूरी तरह से ठप हो गई। इससे बीएसएनएल के तकरीबन एक हजार उपभोक्ताओं के कामकाज प्रभावित हो गए हैं। उपभोक्ताओं ने नेट कनेक्टिविटी ठप होने की शिकायत तत्काल दूर संचार निगम लिमिटेड के अधिकारियों के पास दर्ज करानी शुरू कर दी।
विज्ञापन


शिकायत दर्ज होने के दो दिन बाद भी केबल को ठीक नहीं किया जा सका। बृहस्पतिवार को भी निरालानगर व करौंदिया में बीएसएनएल के उपभोक्ता ब्रॉडबैंड सुविधा से वंचित रहे। इसके कारण व्यापारिक प्रतिष्ठानों के  कामकाज भी प्रभावित हुए हैं। नेट से जुड़े कार्यों के लिए उपभोक्ताओं को अन्य स्थानों के साइबर कैफे का सहारा लेना पड़ा।   

बीएसएनएल के उप मंडल अभियंता ओपी वर्मा ने बताया कि फ्लाईओवर के निर्माण कार्य के दौरान केबल कटी थी। उसकी वजह से दूरसंचार सेवाएं ठप हो गई हैं। शनिवार तक केबल को सही करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें