फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: बीएससी के छात्र की अगवा कर हत्या, नदी में फेंका शव

Mon, 08 Dec 2025 12:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
चांदा। साढ़ापुर निवासी छात्र अमन यादव (21) का शनिवार रात चांदा के ईशीपुर बाजार के पास से कार सवार बदमाशों ने अपहरण कर लिया। बदमाशों ने उसकी हत्या कर शव को इब्राहिमपुर गोमती नदी में फेंक दिया। रविवार सुबह ग्रामीणों ने पानी में शव उतराता देखा।
विज्ञापन

परिजनों ने शव की शिनाख्त की। चचेरे भाई की तहरीर पर पुलिस ने 10 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
साढ़ापुर निवासी संदीप यादव के मुताबिक, उनका चचेरा भाई अमन बीएससी कृषि चतुर्थ सेमेस्टर का छात्र था। शनिवार शाम उन्हें लेने के लिए चचेरा भाई अमन अपनी बाइक से इशीपुर स्थित फ्लाईओवर के नीचे पहुंचा था। अमन ने अपने मोबाइल से उन्हें फोन किया था। इसके बाद जब संदीप ने फोन किया तो अमन का फोन नहीं रिसीव हुआ। कुछ देर बाद अमन का मोबाइल बंद हो गया। इसके बाद संदीप घर पहुंचे तो पता चला कि अमन नहीं लौटा है। इसके बाद अमन की खोजबीन शुरू हुई। इसी बीच ईशीपुर फ्लाईओवर के पास अमन की बाइक मिली। आसपास मौजूद लोगों ने बताया कि अमन को कुछ लोग रात करीब 07:45 बजे मारते-पीटते हुए कार से ले गए हैं।
संदीप का आरोप है कि उन्हें ईशीपुर में पता चला कि उनके भाई अमन को मयंक यादव, अजय यादव, विजय यादव, पवन यादव, अजय गुप्ता, दीपक यादव, शिवम यादव निवासीगण नरैनी मजरे सफीपुर व दुर्गेश यादव निवासी राजेपुर, समर यादव निवासी नरहरपुर लंभुआ ने अगवा किया। अमन की सफीपुर स्थित एक इंटर कॉलेज के ग्राउंड में हत्या कर उसका शव इब्राहिमपुर घाट के पास गोमती नदी में फेंक दिया गया।
विज्ञापन

वारदात में आरोपी दुर्गेश यादव की पत्नी रेनू निवासी राजेपुर, चांदा का भी हाथ है। पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर हत्यारोपी मयंक और शिवम यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें