फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: लखनऊ में पकड़ा गया सराफा डकैती कांड के मास्टरमाइंड का भाई

Sat, 03 May 2025 12:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
लखनऊ के गोमतीनगर सैलून की सीसीटीवी फुटेज में विवेक सिंह (पीली टी शर्ट में)।-
विज्ञापन
सुल्तानपुर। सराफा डकैती कांड के मास्टर माइंड विपिन सिंह के भाई विवेक सिंह व एक अन्य आरोपी को पुलिस ने बृहस्पतिवार देर शाम लखनऊ के गोमतीनगर में एक सैलून से गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली पुलिस ने वारदात में शामिल सभी 12 आरोपियों के खिलाफ बृहस्पतिवार को ही गैंगस्टर का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

चौक ठठेरी बाजार के आभूषण व्यवसायी भरतजी सोनी की दुकान में 28 अगस्त को दिन दहाड़े डकैती हुई थी। वारदात में शामिल आरोपी मास्टर माइंड विपिन सिंह व उसके भाई विवेक सिंह निवासीगण भवानी नगर थाना मोहनगंज, अमेठी, दुर्गेश प्रताप सिंह उर्फ लाल जी निवासी डीह नयापुरवा निकट फायर स्टेशन रायबरेली मूल पता हरियावां थाना मिल एरिया रायबरेली सहित 12 लोगों के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने बृहस्पतिवार को डीएम कुमार हर्ष के अनुमोदन पर गैंगस्टर का केस दर्ज किया गया।
विपिन के भाई विवेक सिंह को तकरीबन एक माह पूर्व हाईकोर्ट से जमानत मिल गई थी। बेल मिलने के बाद वह लखनऊ के गोमतीनगर स्थित पत्रकारपुरम में रह रहा था। पुलिस के मुताबिक, एसओजी व नगर कोतवाली की संयुक्त टीम ने बृहस्पतिवार देरशाम विवेक को उसके सैलून से गिरफ्तार किया गया है। दुर्गेश को भी लखनऊ से पकड़ा गया है। इंस्पेक्टर धीरज कुमार ने बताया कि दोनों आरोपियों को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें