शहर के नार्मल चौराहे के पास जुलूस निकालते कांग्रेस कार्यकर्ता।
सुल्तानपुर। देश में जातिगत जनगणना की मंजूरी मिलने पर कांग्रेस कार्यकर्ता शुक्रवार को सड़क पर उतरे। खुशी का इजहार कर इसके कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की जीत बताया और यात्रा निकालकर केंद्र सरकार को धन्यवाद दिया।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा व शहर अध्यक्ष शकील अंसारी की अगुवाई में कांग्रेसी कार्यकर्ता शुक्रवार को कार्यालय पर एकत्र हुए। शहर अध्यक्ष शकील अंसारी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता सलाउद्दीन हाशमी, पूर्व प्रदेश सचिव रणजीत सिंह सलूजा, अपरबल सिंह, राहुल त्रिपाठी, ममनून आलम, हामिद राईनी, सुब्रत सिंह सनी, आवेश अहमद, अतहर नवाब, सुनील सिंह चौहान, हौसिला प्रसाद भीम, सुरेश चंद्र मिश्र, नफीस फारुकी, जयप्रकाश तिवारी अनवर शाही, राम भवन पांडे, हाफिज जहांगीर, शिव पूजन कनौजिया, मनोज तिवारी, पवन मिश्र, शीतला साहू समेत अन्य लोग शामिल रहे।
शोक सभा कर दी श्रद्धांजलि
पूर्व केंद्रीय मंत्री गिरिजा व्यास के निधन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला कार्यालय में शोक सभा आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया। दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई।