फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई को गोली से उड़ाया, बहन जख्मी

Thu, 11 Jun 2015 10:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मोतिगरपुर (सुल्तानपुर)। दवा कराकर घर जा रहे बाइक सवार भाई-बहन पर दो युवकों ने असलहों से फायर झोंक दिया। गोली लगने से भाई की मौके पर ही मौत हो गई जबकि बहन बाल-बाल बच गई। दिनदहाड़े हत्या की सूचना पाते ही पुलिस के अधिकारी घटना स्थल पर पहुंच गए। घटना के पीछे रंजिश का मामला प्रकाश में आया है।
विज्ञापन

लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के कुटीवा शाहगढ़ निवासी बृजेश कुमार उपाध्याय की बेटी अर्चना (22) गुरुवार की सुबह अपने भाई सूरज (18) के साथ बाइक से सुल्तानपुर शहर दवा कराने गई थी। भाई-बहन दोपहर बाद बाइक से घर लौट रहे थे कि रास्ते में दियरा चौराहे के पास एक बाइक पर सवार दो युवकों ने चलती बाइक से ही सूरज और अर्चना पर फायर झोंक दिया। गोली सूरज के कनपटी पर लगी और वह बाइक लेकर गिर पड़ा। बाइक के गिरने से अर्चना को मामूली चोट आई, जबकि सूरज की मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को देते हुए सूरज और अर्चना को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने सूरज को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। जिला अस्पताल में भाई की मौत के बारे में बताते हुए अर्चना ने बताया कि कोतवाली देहात क्षेत्र के कामतागंज निवासी राजेश यादव व एक अन्य ने उन पर फायर किया था।  घटना के पीछे रंजिश का मामला प्रकाश में आया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें