फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रॉडबैंड सेवा ठप होने से  दफ्तरों में कामकाज बाधित

Tue, 03 May 2016 10:13 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
बैंकों में नहीं हुआ काम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बीएसएनएल की ओएफसी (ऑप्टिकल फाइबर केबल) कट जाने से जिले में 21 तक घंटे ब्रॉडबैंड सेवा ठप रही। मंगलवार को लगातार दूसरे दिन ब्रॉडबैंड सेवा बाधित रहने से बैंक से लेकर सरकारी कार्यालयों में कामकाज प्रभावित रहा।
विज्ञापन


ग्रामीण इलाकों में भी ब्रॉडबैंड सेवा बाधित रहने से उपभोक्ताओं को खासी परेशानी उठानी पड़ी। इलाहाबाद-लखनऊ के बीच कटी ओएफसी जोड़कर मंगलवार को दोपहर दो बजे से ब्रॉडबैंड सेवा बहाल की गई। 


जिले में इन दिनों बीएसएनएल की सेवा लगातार कई दिनों से बदहाल चल रही है। इलाहाबाद व लखनऊ के बीच बीएसएनएल की ओएफसी कट जाने से सोमवार को शाम करीब पांच बजे से अचानक बीएसएनएल की ब्रॉडबैंड सेवा ठप हो गई थी। ओएफसी को जोडने के लिए बीएसएनएल के इंजीनियर लगे रहे लेकिन कामयाबी नहीं मिल पाई। मंगलवार को लगातार दूसरे दिन सुबह से ही जिले में ब्रॉडबैंड बैठ गया।
विज्ञापन


इससे उपभोक्ताओं को खासी परेशानी उठानी पड़ी। ब्रॉडबैंड ठप हो जाने से बैंक के साथ सरकारी कार्यालयों में कामकाज बाधित रहा। शहर के अलावा कटका बाजार, दोस्तपुर, लंभुआ व कोईरीपुर क्षेत्र में भी बीएसएनएल की ब्रॉडबैंड बैठा रहा। इन इलाकों के उपभोक्ताओं को काफी दिक्कतें हुई। दोपहर बाद करीब दो बजे से ओएफसी जोड़कर बीएसएनएल की सेवा बहाल की गई।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें