फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: हाफिज सईद को बृजभूषण ने ललकारा

Sat, 26 Apr 2025 12:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
क्षत्रिय भवन में माध्यमिक ​शिक्षक संघ के सम्मेलन को संबो​धित करते पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह।
विज्ञापन
सुल्तानपुर। माध्यमिक शिक्षक संघ के अधिवेशन में पहुंचे कैसरगंज के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि हाफिज सईद की कोई हैसियत नहीं है। उसकी कोई सुनता नहीं है। वह छिपे-छिपे घूम रहा है। ललकारते हुए कहा कि उसकी हैसियत हो तो सामने आए।
विज्ञापन

शहर के क्षत्रिय भवन में माध्यमिक शिक्षक संघ के अधिवेशन के दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए पूर्व सांसद ने कहा कि भाजपा ने जम्मू-कश्मीर में धारा 370 समाप्त किया। आतंकवाद भी अपनी अंतिम सांसें गिन रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व गृहमंत्री अमित शाह के हाथों आतंकवाद का सफाया होगा। देश के अंदर छुपे गद्दारों के सवाल पर उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को जिम्मेदार ठहराया।
अभिभावकों को बच्चों की शिक्षा पर निवेश करने की सलाह देते हुए सरकारी विद्यालयों को अच्छा बताया। सम्मेलन को एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह, हरैया विधायक अजय सिंह व महंथ धर्मप्रकाश महाराज समेत अन्य ने संबोधित किया। पूर्व सांसद व राष्ट्रीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष ने आरपी सिंह की लिखित शिक्षक पत्रिका का विमोचन किया। संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोकुमार सिंह ने शिक्षकों की सुविधाएं, पुरानी पेंशन समेत अन्य मांगें रखीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें