फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: तारों में उलझीं डालियां, कटौती से उपभोक्ता परेशान

Sun, 15 Nov 2026 11:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
भदैंया। लोलेपुर उपकेंद्र के ईस्ट फीडर की बिजली आपूर्ति पेड़ों की डालियों के कारण आए दिन बाधित हो रही है। बिजली के तारों के आसपास फैली शाखाओं की कटाई नहीं होने से हवा चलते ही तारों में डालियां उलझ जाती हैं और आपूर्ति ठप हो जाती है। इससे उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


इस फीडर से पखरौली, रामपुर, हनुमानगंज, फतेपुर और हरीरामपुर गांवों में बिजली आपूर्ति होती है। हरीरामपुर-पखरौली के बीच और अफरोज भट्ठे के पास पेड़ों की टहनियां बिजली के तारों पर लटक रही हैं। हवा चलने पर इनके तारों से छूते ही बिजली गुल हो जाती है। सुरेंद्र कुमार, हरीराम, अजय कुमार, स्वामीनाथ, विनोद सिंह और राजीव तिवारी ने डालियों की कटाई कराकर समस्या दूर कराने की मांग की है। जेई लोलेपुर अशोक कुमार ने बताया कि जल्द ही डालियां कटवाकर आपूर्ति सुचारु कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें