फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: गर्मी में बढ़े बीपी और डायबिटीज के मरीज, बरतें सावधानी

Sat, 05 Apr 2025 12:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज में ओपीडी के बाहर लगी भीड़।
विज्ञापन
सुल्तानपुर। अप्रैल में गर्मी का सितम बढ़ता जा रहा है। ऐसे में डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों की परेशानी बढ़ने लगी है। मेडिकल कॉलेज में बीपी और डायबिटीज के मरीजों की तादाद डेढ़ गुना बढ़ गई है। मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में रोजाना 120-130 मामले आ रहे हैं। चिकित्सक दवा के साथ मरीजों को सावधानी बरतने के टिप्स दे रहे हैं।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के चेस्ट फिजीशियन डॉ. आर धीरेंद्र ने बताया कि गर्मी में अक्सर शरीर में पानी की कमी हो जाती है। इसका सीधा असर डायबिटीज और ब्लड प्रेशर वाले मरीजों पर पड़ता है। ऐसे में जरूरी है कि शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स (ऐसे मिनरल जो शरीर के लिए आवश्यक होते हैं) का संतुलन बिगड़ने न दें। रोजाना नियमित रूप से अपने ब्लड शुगर व बीपी की जांच कराएं। इससे शुगर लेवल को नियंत्रित किया जा सकता है।
विज्ञापन


तरल पेय का करें नियमित सेवन
खूब पानी पिएं, नींबू का जूस भी लें।
मौसमी फल और सब्जियां खाएं।
गर्मियों में टमाटर खाना फायदेमंद होता है।
सत्तू पिएं, बिना नमक या चीनी के भी इसे पी सकते हैं।
हल्का और औसत ठंडा भोजन करें।
सुबह के समय नियमित व्यायाम करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें