फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: कोर्ट में नहीं हाजिर हुए पूर्व मंत्री सोमनाथ भारती

Sat, 05 Apr 2025 12:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। यूपी के अस्पतालों के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में आरोपी दिल्ली के पूर्व मंत्री सोमनाथ भारती शुक्रवार को कोर्ट में हाजिर नहीं हुए। इससे उनके खिलाफ आरोप तय नहीं हो पाया। कोर्ट ने उन्हें आरोप तय करने के लिए तलब किया था।
विज्ञापन

एमपी-एमएलए की विशेष कोर्ट के मजिस्ट्रेट शुभम वर्मा ने मामले में अगली सुनवाई के लिए 17 अप्रैल की तिथि तय की है। पूर्व मंत्री सोमनाथ भारती पर नौ जनवरी 2021 को अमेठी जिले के जगदीशपुर के रामलीला मैदान में यूपी के अस्पतालों के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप है। सोमनाथ भारती के खिलाफ जगदीशपुर निवासी सोमनाथ साहू ने मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। कोर्ट से जमानत मिलने पर वे रिहा हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें