फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: बालक-बालिका मुक्केबाजों ने दिखाया दमखम

विज्ञापन
प्रतियोगिता में विजेता मुक्केबाज। स्रोत- ​शिक्षा विभाग
विज्ञापन
सुल्तानपुर। पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम में बुधवार को हुई जनपद स्तरीय माध्यमिक विद्यालयी बॉक्सिंग प्रतियोगिता में मुक्केबाजों ने रिंग में दमखम दिखाया। अलग-अलग भार वर्गों में हुए मुकाबलों में खिलाड़ियों ने तकनीक, फुर्ती और खेल कौशल के साथ बेहतर प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में 10 मुक्केबाजों ने अपने भार वर्ग में प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

राजकीय इंटर कॉलेज के संयोजन में आयोजित प्रतियोगिता में अंडर-17 बालक वर्ग में जीआईसी के मो. सुब्हान, अमीर हमजा, असगर अली और दीपक कुमार वर्मा विजेता रहे। एमजीएस के शनि गौतम और बालमुकुंद सिंह ने भी अपने भार वर्ग में पहला स्थान हासिल किया। अंडर-17 बालिका वर्ग में दीक्षा सिंह, रिया शुक्ला और पलक तिवारी ने स्वर्ण पदक जीते। अंडर-19 बालिका वर्ग में श्री विश्वनाथ इंटर कॉलेज कलान की अंशिका सिंह ने प्रथम स्थान हासिल किया।
राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. मनोज कुमार तिवारी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। क्रीड़ा प्रभारी जय प्रकाश यादव के नेतृत्व में प्रतियोगिता का संचालन हुआ। जिला क्रीड़ा सचिव दिलीप सिंह और व्यायाम शिक्षक सुरेश यादव ने मुकाबलों का तकनीकी पर्यवेक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें