फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: मुक्केबाज रागिनी को हरियाणा में मिला रजत पदक

Thu, 25 Sep 2025 01:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
-हरियाणा में पदक जीतने के बाद खुशी जताती बॉक्सर रागिनी।
विज्ञापन
सुल्तानपुर। उत्तर प्रदेश पुलिस में अपनी सेवा दे रहीं जिले की मुक्केबाज रागिनी उपाध्याय ने हरियाणा के पुलिस एकेडमी में हुई राष्ट्रीय प्रतियोगिता में रजत पदक जीता। उन्हें हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सम्मानित किया। यह प्रतियोगिता 20 से 24 सितंबर तक आयोजित हुई थी।
विज्ञापन

रागिनी ने इसके पहले 74 वें ऑल इंडिया बॉक्सिंग चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल जीता था। वह मूल रूप से आजमगढ़ की रहने वाली हैं, लेकिन उनकी शिक्षा-दीक्षा जिले में हुई। उनकी इस सफलता पर पिता रविदत्त उपाध्याय, विजय यादव, नसीरुद्दीन, मुनेंद्र मिश्रा व अन्य लोगों ने खुशी जताते हुए बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें