कार्यालय पर पदाधिकारियों को संबोधित करते भाजपा काशी क्षेत्र प्रभारी व प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश स
सुल्तानपुर। भाजपा के काशी क्षेत्र प्रभारी और प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश सिंह ने कार्यकर्ताओं से 2027 के विधानसभा चुनाव में सुल्तानपुर की पांचों सीटों पर कमल खिलाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संगठन की असली ताकत बूथ का कार्यकर्ता है और उसे मजबूत करना होगा। यह बातें उन्होंने सोमवार को पयागीपुर स्थित भाजपा कार्यालय पर आयोजित संगठनात्मक बैठक में कही।
रमेश सिंह ने बूथ जीतो, चुनाव जीतो के मंत्र को धरातल पर उतारने को मिशन-2027 की महत्वपूर्ण कड़ी बताया। जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी ने बैठक की अध्यक्षता की और प्रदेश उपाध्यक्ष का परिचय दिया। जिला प्रभारी बृजभूषण सिंह ने भी कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने का संदेश दिया। बैठक का संचालन जिला महामंत्री विजय त्रिपाठी ने किया। भाजपा जिला मीडिया प्रमुख विजय सिंह रघुवंशी ने बताया कि प्रदेश उपाध्यक्ष मंगलवार को लोहरामऊ मंडल के उतुरी गांव जाएंगे।