फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉयलर का मोटर फुंकने से ठप हुई चीनी मिल

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। किसान सहकारी चीनी मिल के बॉयलर का मोटर फुंकने से बृहस्पतिवार की रात में करीब तीन बजे मिल ठप हो गई। गन्ने की पेराई बंद हो जाने से किसान परेशान हैं।
विज्ञापन

जर्जर संयत्रों के सहारे चल रही जिले की इकलौती किसान सहकारी चीनी मिल में गन्ना किसानों की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही है।
आए दिन तकनीकी खराबी आने से चीनी मिल बंद हो जाने से किसान परेशान हैं। बृहस्पतिवार की रात करीब तीन बजे मिल के बॉयलर का मोटर फुंक गया।
इससे मिल में गन्ने की पेराई ठप हो गई। गन्ने की पेराई बंद हो जाने से किसान परेशान हैं। मिल के जीएम रामजी सिंह ने बताया कि मरम्मत कार्य में मिल के कर्मचारियों को लगाया गया है।
विज्ञापन

शीघ्र ही खराबी दूर कराकर गन्ने की पेराई शुरू कराई जाएगी।पेराई ठप होने से मिल परिसर में गन्ने लदी ट्रैक्टर ट्रॉलियों की भीड़ लगी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें