फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव

Sat, 14 Jun 2025 01:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कादीपुर/सूरापुर (सुल्तानपुर)। कमरावा गांव में बृहस्पतिवार रात करीब आठ बजे कुसुम (30) पत्नी मयंक मिश्रा का शव बाथरूम में छत के हुक के सहारे साड़ी के फंदे से लटका मिला। परिजन उन्हें सूरापुर बाजार में एक क्लीनिक पर ले गए, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

कुसुम के एक पांच वर्ष का बेटा अथर्व है। मृतका के पिता रुस्तमपुर निवासी सुभाष चंद्र तिवारी ने कादीपुर कोतवाली में दहेज हत्या का आरोप लगा तहरीर दी है। आरोप लगाया है कि पति मयंक मिश्रा, देवर मनीष, ससुर राकेश मिश्रा, सास सरोज मिश्रा दहेज में कार की मांग कर रहे थे, इस बात पर अक्सर उसकी पिटाई करते थे,जिसकी जानकारी कुसुम ने पिता को दी थी। प्रभारी निरीक्षक श्याम सुंदर ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा। जांच की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें