फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: एप के सर्वाधिक प्रयोग करने वाले बीएलओ को मिलेगी प्रोत्साहन राशि

Mon, 25 Aug 2025 11:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। पंचायत मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान में बीएलओ को निर्वाचन आयोग के मोबाइल एप को अधिक से अधिक प्रयोग करने के निर्देश दिए गए हैं। इसका सर्वाधिक प्रयोग करने वाले आठ बीएलओ को 200 रुपये की दर से अधिकतम 10 हजार रुपये प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। इसके लिए चार स्तर बनाए गए हैं।
विज्ञापन

उप जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव शुक्ल ने बताया कि सर्वाधिक ई बीएलओ एप के प्रयोग पर अधिकतम 10 हजार, द्वितीय को आठ हजार, तृतीय को छह हजार और इसके अतिरिक्त पांच बीएलओ को तीन-तीन हजार रुपये प्रोत्साहन राशि के रूप में दिए जाएंगे। ई बीएलओ एप का सर्वाधिक प्रयोग कराने वाले प्रदेश के तीन जिलाधिकारियों (जिला निर्वाचन अधिकारियों) को भी प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।
इसमें पहले स्थान पर आने वाले जिला निर्वाचन अधिकारी को 25 हजार, दूसरा स्थान पाने वाले को 20 हजार रुपये और तीसरा स्थान पाने वाले को 15 हजार रुपये दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि मोबाइल एप के प्रयोग को बढ़ावा देने के लिए सभी 1223 बीएलओ को इसकी जानकारी दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें