सुल्तानपुर। रोटरी क्लब के तत्वावधान में मंगलवार को जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 27 लोगों ने रक्तदान किया।
रक्तदान शिविर का शुभारंभ मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सीबीएन त्रिपाठी ने किया। शिविर को संबोधित करते हुए सीएमओ ने कहा कि रक्तदान केवल रक्त का दान ही नहीं बल्कि जीवनदान है।
रक्तदान कर आप कइयों का जीवन बचा सकते हैं। रोटरी क्लब के अध्यक्ष संदीप श्रीवास्तव ने बताया कि रक्तदान शिविर में लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। शिविर में 27 यूनिट रक्तदान हुआ।
सचिव रोटेरियन आरके सिंह ने बताया कि रोटरी क्लब सदैव सामाजिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेता है। रक्तदान भी उनमें से एक है। वर्ष में रोटरी की ओर से कई बार समय-समय पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाता है।
शिविर में रोटरी क्लब की महिला सदस्यों ने भी हिस्सा लिया। इस मौके पर नीरव पांडेय, डॉ. राजीव श्रीवास्तव, इलियास अहमद, डॉ. अनुराग, रामकरन अग्रवाल, डॉ. अमित, डॉ. मीनू, डॉ. पावन रिबेलो, वेद प्रकाश जायसवाल, अनुराधा जायसवाल, केशू तिवारी, रमेश तिवारी, प्रमोद मल्होत्रा मौजूद रहे।