फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: जरूरतमंदों को दिए गए कंबल, साइकिल व रिक्शा ट्रॉली

Fri, 19 Dec 2025 11:18 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
शहीद स्मारक सेवा समिति के कार्यक्रम में छात्रों को साइकिल प्रदान करते अति​थि।
विज्ञापन
सुल्तानपुर। शहीद स्मारक सेवा समिति ने अपना 41 वां स्थापना दिवस समारोह काकोरी के शहीदों की स्मृति में शुक्रवार को शहर के पं. राम नरेश त्रिपाठी सभागार में मनाया। इस दौरान जरूरतमंदों को कंबल, साइकिल व रिक्शा ट्रॉली का वितरण किया गया।
विज्ञापन

पं. राम नरेश त्रिपाठी सभागार परिसर में शहीद राम प्रसाद बिस्मिल, शहीद अशफाक उल्ला खां, शहीद रोशन सिंह और शहीद राजेंद्रनाथ की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। परिसर में ओमप्रकाश गौड़, वरिष्ठ पत्रकार राज खन्ना, केएनआई के पूर्व प्राचार्य प्रो. राधेश्याम सिंह, भारत-भारती के सुंदर लाल टंडन, सरदार बलदेव सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीन अग्रवाल आदि वक्ताओं ने अपने विचार रखे। जनसहयोग से एकत्र 300 जरूरतमंदों को कंबल, 25 छात्राओं को साइकिल, रोजगार के लिए आठ महिलाओं को सिलाई मशीन, चार रिक्शा ट्रॉली, एक ठेला और हवा भरने का एक पंप जरूरतमंद को दिया गया। अंत में समिति के अध्यक्ष करतार केशव यादव ने सभी के प्रति आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें