सुल्तानपुर। जिला पंचायत चुनाव में बल्दीराय के साथ कूरेभार व दूबेपुर में विपक्षी प्रत्याशियों ने आरओ पर गणना का डिटेल नहीं देने का आरोप लगाया है। बल्दीराय में डीडीसी वार्ड नंबर 27 के प्रत्याशी अफसार ने आरोप लगाया कि आरओ ने गणना पूरी होने के बाद उन्हें डिटेल लेने के लिए ब्लॉक मुख्यालय भेज दिया।
ब्लॉक मुख्यालय पर भी उन्हें डिटेल नहीं मिला। उन्होंने गणना में गड़बड़ी करने की आशंका जताई है। कूरेभार व दूबेपुर में भी विपक्षी दलों ने गणना में हेराफेरी करने की आशंका जताई है। विपक्षी प्रत्याशियों का कहना है कि इसकी वजह से प्रमाण पत्र वितरण व गणना डिटेल देने में देरी की जा रही है।