फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: भाजपा कार्यकर्ताओं ने डॉ. मुखर्जी के आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

Mon, 30 Jun 2025 12:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के 72वें बलिदान दिवस पर रविवार को भाजपा की ओर से सभी बूथों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। भाजपाइयों ने डॉ. मुखर्जी के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। इस कार्यक्रम के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात को भी सुना गया।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी ने नगर के पल्टन बाजार में बूथ अध्यक्ष शिवम रावत की मौजूदगी में पीएम के मन की बात सुनी। भाजपा जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को डॉ. मुखर्जी के आदर्शों पर चलने का संकल्प दिलाया। इस मौके पर नपा अध्यक्ष प्रवीन कुमार अग्रवाल, नगर रीना जायसवाल, मनीष जायसवाल मौजूद रहे। पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. आरए वर्मा ने जयसिंहपुर के आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
मीडिया प्रमुख विजय रघुवंशी ने बताया कि जिले के 1991 बूथों पर डॉ. मुखर्जी का बलिदान दिवस मनाया गया। विभिन्न कार्यक्रमों चंदन नारायण सिंह, अनुज प्रताप सिंह, रेनू सिंह, अजय सिंह, राजीव सिंह, आनंद द्विवेदी, विवेक सिंह विपिन, मनोज मौर्य, जगदीश चौरसिया, सुनील वर्मा समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें