फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा का वोट कटवाने में लगी भाजपा : लीलावती

Fri, 28 Nov 2025 11:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। एसआईआर की समीक्षा में पहुंचीं सपा नेता व पूर्व मंत्री लीलावती कुशवाहा ने कहा कि भाजपा सपा का वोट कटवाने में लगी है। पीडीए समाज के लोग भाजपा की चाल समझ चुके हैं। सपा कार्यकर्ता भाजपा की चाल को एसआईआर के माध्यम से मुंहतोड़ जवाब देंगे।
विज्ञापन

एक दिवसीय दौरे पर पहुंची पूर्व मंत्री ने कहा कि सपा का वोट कटवाने के लिए भाजपा तरह-तरह का हथकंडा अपना रही है। उन्होंने सुल्तानपुर विधानसभा क्षेत्र की बैठक बस स्टेशन स्थित के एक पेट्रोल पंप पर की। इसके बाद पार्टी कार्यालय में लंभुआ, कादीपुर, सदर की बैठक आयोजित हुई। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को अपने बूथों पर एआईआर का फाॅर्म भरवाते हुए जमा कराकर रिसीविंग लेने का आह्वान किया।
जिलाध्यक्ष रघुवीर यादव, महासचिव सलाहुद्दीन अहमद, पूर्व विधायक अनूप संडा, भगेलूराम ने बैठक को संबोधित किया। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष पृथ्वीपाल यादव, जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र मौर्या, अशोक वर्मा, जिलाध्यक्ष महिला सभा शारदा यादव, शहजाद अहमद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें