फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: 19 नवंबर से भाजपा चलाएगी मतदाता जोड़ो अभियान

Sun, 15 Nov 2026 12:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। भाजपा 19 नवंबर से 16 दिसंबर तक मतदाता जोड़ो अभियान चलाएगी। इसके तहत छूटे हुए लोगों और युवक-युवतियों को मतदाता बनाने के लिए घर-घर संपर्क किया जाएगा। 22 से 24 नवंबर तक विशेष अभियान चलेगा। महिला मोर्चा 28 से 30 नवंबर और युवा मोर्चा एक से तीन दिसंबर तक अभियान चलाएगा।
विज्ञापन

शनिवार को पं. राम नरेश त्रिपाठी सभागार में आयोजित जिला कार्यसमिति की बैठक में जिला प्रभारी बृजभूषण सिंह ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने और जिले की पांचों विधानसभा सीटों पर जीत का लक्ष्य हासिल करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि बूथ अध्यक्ष से विधायक तक सभी पदाधिकारी घर-घर पहुंचकर लोगों को मतदाता बनवाएं।
जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी ने कहा कि कार्यकर्ता मतदाता सूची का काम पूरा करेंगे। जिला मीडिया प्रमुख विजय सिंह रघुवंशी ने बताया कि 19 से 21 नवंबर तक विधानसभा स्तर पर बैठकें होंगी। इस मौके पर एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह, विधायक राज प्रसाद उपाध्याय समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें