फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: भाजपा ने निकाली एकता यात्रा, लोगों को दिया सरदार पटेल का दिया संदेश

विज्ञापन
एकता यात्रा निकालते विधायक विनोद सिंह व अन्य।
विज्ञापन
सुल्तानपुर। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती को लेकर भाजपा विधायक विनोद सिंह ने सुल्तानपुर विधानसभा क्षेत्र में एकता यात्रा निकाली। यात्रा के जरिये भाजपा ने सरदार पटेल का एकता का संदेश लोगों को दिया। तीन किमी की पदयात्रा में वंदे मातरम व भारतमाता के जयकारे लगते रहे।
विज्ञापन

एकता यात्रा जिले के जमोली बार्डर से निकाली गई। सैदपुर खानपुर के एक विद्यालय के पास यात्रा समाप्त हुई। कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगा लेकर और एकता के नारे लगाते हुए सरदार पटेल को नमन किया। मुख्य अतिथि व राज्यसभा सदस्य डॉ. अशोक बाजपेयी ने कहा कि सरदार पटेल के एकता के सपने को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी साकार कर रहे हैं। उन्होंने इसके कई उदाहरण बताए। कहा कि सरदार पटेल अदम्य साहस के प्रतीक थे।
राष्ट्रीय एकता व अखंडता में उनका बहुत बड़ा योगदान रहा। एकता यात्रा में भाजपा की प्रदेश मंत्री मीना चौबे, प्रदेश महामंत्री एवं राज्यसभा सदस्य अमर पाल मौर्य, काशी प्रांत के क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल, जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी, पूर्व जिलाध्यक्ष जगजीत सिंह छंगू, करुणाशंकर द्विवेदी व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें