फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: भाजपा विधायक पर हत्या की साजिश का आरोप

Tue, 11 Aug 2026 12:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। भाजपा विधायक विनोद सिंह पर पूर्व विधायक चंद्रभद्र सिंह सोनू और उनके भाई पूर्व ब्लॉक प्रमुख यशभद्र सिंह मोनू की हत्या की साजिश रचने का आरोप लगा है। मोनू सिंह ने सोमवार को एसपी से मिलकर शिकायती पत्र सौंपा और विधायक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की। उन्होंने वायरल ऑडियो की क्लिप पेन ड्राइव में पुलिस को सौंपी है।
विज्ञापन


शिकायत के मुताबिक, छह अगस्त को सोशल मीडिया और मीडिया के माध्यम से एक ऑडियो क्लिप वायरल होने की जानकारी मिली। मोनू सिंह का दावा है कि महिला और विधायक की बातचीत की ऑडियो में विधायक की आवाज में एक महिला से सोनू-मोनू को खत्म करने और उनकी हत्या कराने की बात कही जा रही है। उन्होंने ऑडियो की आवाज और सत्यता की विधि विज्ञान प्रयोगशाला से जांच कराने की मांग की है।

शिकायत में मोनू सिंह ने अपनी और भाई की जान को खतरा बताते हुए पुलिस से मामले की गंभीरता से जांच करने की मांग की है। उन्होंने प्रयागराज और नौ जुलाई 2024 को अयोध्या न्यायालय परिसर में हुए हमलों का भी जिक्र किया है। आरोप लगाया कि अयोध्या की घटना में विधायक विनोद सिंह नामजद आरोपी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें