फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता के शव का अंतिम संस्कार करने से परिवारीजनों ने किया इंकार

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। फरमापुर गांव में भाजपा नेता के शव का शुक्रवार को परिवारीजनों ने अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया। परिवारीजनों की मांग थी कि प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और उनकी मांगों को पूरा करे। घर वालों ने मौके पर पहुंचे एडीएम प्रशासन से 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता के साथ ही परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दिलाए जाने की मांग की। एडीएम ने परिवारीजनों को आश्वासन दिया कि उनकी मांगें पूरी की जाएंगी। तब जाकर लोगों ने शव का अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन

चांदा कोतवाली क्षेत्र के फरमापुर गांव में बुधवार की रात भाजपा नेता अनूप शुक्ला और अमित शुक्ला को गांव के ही हरिश्चंद्र आदि ने चाकू से मारकर जख्मी कर दिया था। हमले में अनूप शुक्ला की मौत हो गई थी, जबकि अमित शुक्ला को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ में भर्ती कराया गया है।
बृहस्पतिवार को पोस्टमॉर्टम होने के बाद भाजपा नेता का शव घर पहुंचा तो कोहराम मच गया। शुक्रवार को मृतक अनूप के परिवारीजनों व ग्रामीणों ने शव का अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया। लोगों की मांग थी कि प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और परिवार के किसी एक सदस्य को सरकारी नौकरी, 50 लाख रुपये आर्थिक सहायता, दर्ज एफआईआर को संशोधित करने के साथ ही परिवार की सुरक्षा के लिए शस्त्र प्रदान करें। तब शव का अंतिम संस्कार करेंगे।
विज्ञापन

इस निर्णय से पुलिस के साथ ही प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए। अधिकारी की सूचना के बाद एडीएम प्रशासन हर्षदेव पांडेय, अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज भी मौके पर पहुंच गए। एडीम प्रशासन हर्षदेव पांडेय ने परिवारीजनों को आश्वासन दिया कि हर हाल में उनकी मांग पूरी की जाएगी।
तब जाकर दोपहर बाद परिवारीजन अंतिम संस्कार को तैयार हुए। पुलिस सुरक्षा के बीच भाजपा नेता के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार इब्राहिमपुर घाट पर किया गया। शव के साथ घाट पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
चांदा। फरमापुर गांव में भाजपा नेता अनूप शुक्ल के घर समाजवादी पार्टी के लंभुआ विधानसभा क्षेत्र के नेता और पूर्व जिला पंचायत सदस्य अभय पांडेय शिवम भी पहुंचे और वे परिवारीजनों से भेंट कर शोक संवेदना व्यक्त की। सपा नेता ने पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन दिया। उन्होंने भाजपा सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि इस सरकार में ब्राह्मण सुरक्षित नही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें