फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्दी का सितम, और बढ़ी गलन

Sun, 20 Dec 2015 10:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
तापमान में मामूली वृद्घि होने के बावजूद लोगों को कड़ाके की ठंड से राहत नहीं मिली। रविवार को भी बर्फीली हवाओं के चलने से लोग ठंड और गलन से परेशान रहे। दिन में धूप होने से लोगों को ठंड से राहत मिल गई। मौसम विभाग ने सोमवार को सुबह के समय धुंध रहने और ठंड में वृद्घि  होने की संभावना जताई है।
विज्ञापन


 मौसम विभाग ने सोमवार को सुबह के समय धुंध रहने और ठंड  में इजाफा होने का अनुमान लगाया है। नरेंद्रदेव कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज के मौसम पर्यवेक्षक डॉ.योगेंद्र कुमार सिंह नागा ने बताया कि रविवार को अधिकतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस से गिरकर 22.7  डिग्री  सेल्सियस रिकॉर्ड  किया गया, जो सामान्य से 1.0 डिग्री सेल्सियस कम रहा।
विज्ञापन


न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस से बढ़कर 6.0 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.0  डिग्री सेल्सियस कम रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें