फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: बाइक सवार बदमाशों ने दवा प्रतिनिधि को घोंपा चाकू, जख्मी

Sat, 30 Aug 2025 12:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
लंभुआ। बाइक से शुक्रवार सुबह लंभुआ की ओर जा रहे दवा कंपनी के प्रतिनिधि को एक अन्य बाइक सवार पर बदमाशों ने चाकू घोंप दिया। घायल दवा प्रतिनिधि को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है।
विज्ञापन

माली का पूरा (गोपालपुर मधैया) निवासी प्रवीण शुक्ल (32) एक दवा कंपनी में प्रतिनिधि हैं। शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे वह घर से बाइक से लंभुआ की तरफ निकले थे। बधूपुर बाजार व बनकठवा शीतला धाम पार कर वह नहर की पटरी पर पहुंचे थे। तभी पीछे से पहुंचे एक बाइक पर सवार दो बदमाशों ने उन्हें रोककर चाकू घोंप दिया। हमले के बाद बाइक सवार भाग निकले। चाकू से प्रवीण के गले व पेट मे चोट आई है। हल्ला-गुहार पर ग्रामीण जुट गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की।
एंबुलेंस की मदद से प्रवीण को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने घर भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक संदीप कुमार राय ने बताया कि वारदात संदिग्ध लग रही है। ऐसे ही एक मामले में पट्टी प्रतापगढ़ में मुकदमा दर्ज कराने का प्रयास किया गया था। जांच में ऐसा कोई चश्मदीद नहीं मिला, जिसने वारदात की पुष्टि की हो। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें