फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: हाईवे पर खंभे से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत

Tue, 17 Feb 2026 11:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोसाईगंज। अयोध्या-प्रयागराज हाईवे पर मंगलवार दोपहर बाद शहर की ओर जा रहे बाइक सवार बल्दीराय के पारसपुर निवासी रामजीत यादव (22) द्वारिकागंज रेलवे क्रॉसिंग के पास बेकाबू होकर खंभे से टकराकर घायल हो गए। बाइक पर पीछे बैठी उनकी रिश्तेदार चांदपुर सैदोपट्टी निवासी माधुरी (17) भी गंभीर रूप से घायल हो गईं। पुलिस ने दोनों को मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर पहुंचाया। जहां पर चिकित्सक ने रामजीत को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दुर्घटना शाम करीब 04:30 बजे हुई। रामजीत कटकाबाजार से माधुरी के साथ शहर जाने के लिए बाइक से निकले थे, तभी उनकी बाइक रेलवे क्रॉसिंग के पास खंभे से टकरा गई। रामजीत ने हेलमेट बाइक के हैंडल में टांग रखा था। दुर्घटना में बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना की जानकारी पर द्वारिकागंज चौकी पुलिस पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से दोनों को मेडिकल कॉलेज भेजवाया। क्षतिग्रस्त बाइक को सुरक्षित स्थान पर रखवाया गया है। द्वारिकागंज चौकी प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि मृतक के परिजनों को दुर्घटना के बारे में जानकारी दे दी है।
परिवार में मची चीख-पुकार
परिजनों के अनुसार रामजीत भाई बहनों में सबसे छोटा था। सबसे बड़ी बहन बिट्टन की शादी हो चुकी है। मझला भाई सुरजीत है।रामजीत की मौत से परिवार में चीख-पुकार मची है। (संवाद)
विज्ञापन


बाइकों की भिड़ंत में दो युवक घायल
दोस्तपुर। हलियापुर-बेलवाई मार्ग पर कैथावां मोड़ के पास सोमवार देर शाम दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। एक बाइक पर सवार विशुनपुर छीत्तेपट्टी निवासी उत्कर्ष तिवारी (18) व दूसरी बाइक पर सवार करेथा गोसरपुर निवासी इफ्तखार (26) घायल हो गए। उत्कर्ष दोस्तपुर की तरफ जा रहे थे। वहीं इफ्तखार दूसरी दिशा से आ रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोनों ने हेलमेट नहीं पहना था। ग्रामीणों की मदद से घायलों को दोस्तपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। वहां से दोनों को जिला अस्पताल अंबेडकरनगर रेफर कर दिया गया। वहां से उत्कर्ष को ट्राॅमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। दोस्तपुर थानाध्यक्ष अनिरुद्ध कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें