अमेठी। मुसाफिरखाना कोतवाली क्षेत्र में धरौली मोड़ के पास रविवार रात कार की टक्कर से बाइक सवार अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई। धरौली गांव निवासी अजय पाल सिंह (55) रविवार रात बाइक से घर लौट रहे थे।
तभी गांव के मोड़ पर तेज रफ्तार कार उनकी बाइक में टक्कर मारने के बाद सड़क किनारे खड्ड में पलट गई। हादसे में अजय की मौके पर ही मौत हो गई। कार सवार लोग वाहन मौके पर छोड़कर भाग गए। पुलिस ने कार कब्जे में लेकर छानबीन शुरू की है।