फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार दंपती को अज्ञात वाहन ने रौंदा, पत्नी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। भाइयों को राखी बांधकर पति के साथ मौसी के घर जा रही महिला को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। हादसे में पत्नी की मौत हो गई, जबकि पति बाल-बाल बच गया।
विज्ञापन

मुसाफिरखाना कोतवाली क्षेत्र के बिसारा पश्चिम निवासी भूषण अपनी पत्नी श्यामा (44) को लेकर ससुराल पूरे रामदीन पांडेय गए थे। श्यामा ने अपने भाइयों को राखी बांधी थी।
भाइयों को राखी बांधने के बाद वह पति के साथ गोसाईं का पुरवा स्थित अपनी मौसी के घर जा रही थीं। वे मुसाफिरखाना-मुंशीगंज मार्ग पर अंडरपास के पास पहुंचे ही थे कि उनकी बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गंभीर रूप से घायल श्यामा को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया था। पति श्यामा को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घो षित कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें