फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: बाइक-साइकिल की भिड़ंत, एक युवक की मौत

Sat, 17 Jan 2026 11:12 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
लंभुआ। कल्पी निवासी अरविंद यादव (35) शनिवार शाम अपनी ससुराल सराय गांव से अपने पुत्र अंश (10) के साथ बाइक से घर जाने के लिए निकले। रास्ते में सनई रामपुर के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर साइकिल सवार सनई रामपुर निवासी विपिन कुमार (28) से टकरा गई। साइकिल से टकराने के बाद बाइक सहित अरविंद गिर पड़े।
विज्ञापन

दुर्घटना में अरविंद और विपिन गंभीर रूप से घायल हो गए। अंश बच गया। एंबुलेंस की मदद से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लंभुआ पहुंचाया गया। वहां पर चिकित्सक ने अरविंद को मृत घोषित कर दिया। विपिन कुमार का इलाज चल रहा है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें