फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: प्यारा सजा है तेरा द्वार भवानी...लगे जयकारे

Sat, 27 Sep 2025 09:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। शारदीय नवरात्र के पांचवें दिन शुक्रवार को देवी भगवती के चौथे स्वरूप मां कूष्मांडा की पूजा-अर्चना की गई। शहर व ग्रामीण इलाकों के मंदिरों में भक्तों की भीड़ जुटी रही। पूजा अर्चना कर भक्तों ने मां कूष्मांडा के जयकारे भी लगाए।
विज्ञापन



शहर के शाहगंज चौराहा स्थित काली माता मंदिर, रुद्र नगर स्थित नयना माता मंदिर, सीताकुंड स्थित देवी मंदिर में श्रद्धालु पूजा करने पहुंचे। काली माता मंदिर के पुजारी दीपक शास्त्री ने बताया कि यहां पर प्रतिदिन सुबह-शाम महाआरती का आयोजन किया जा रहा है। नवमी पर कन्या पूजन का कार्यक्रम रखा गया है। वहीं, शहर के समीप लोहरामऊ भवानी धाम में भोर से श्रद्धालुृओं की भीड़ पहुंचनी शुरू हो जाती है। कई श्रद्धालु नवरात्र में अपने बच्चों का मुंडन संस्कार करवा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें